आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 29 नवंबर 2024

कई अखबारों ने वायु प्रदूषण से निपटने में ग्रैप-4 की पाबंदियां दो दिसम्‍बर तक लागू रहने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रमुखता दी है।

महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री के नाम पर चल रहे मंथन को जनसत्‍ता और हिन्‍दुस्‍तान ने पहले पन्‍ने पर स्‍थान दिया है। हरिभूमि ने अनुमान लगाया है- एकनाथ शिंदे के बेटे और अजीत पवार बन सकते हैं- ड‍िप्‍टी सीएम। वीर अर्जुन और दैनिक ट्रिब्‍यून ने संसद में विपक्ष के हंगामे से उत्‍पन्‍न व्‍यवधान के कारण बने गतिरोध को सुर्खी बनाया है।

अमर उजाला की खबर है- विद्यार्थी तय करेंगे, कितने समय में पूरी करनी है स्‍नातक की डिग्री, यूजीसी की नई व्‍यवस्‍था अगले सत्र में लागू होगी।

दैनिक भास्‍कर ने ट्राई के हवाले से लिखा है- ओटीपी के मैसेज समय पर ही मिलेंगे, घबराएं नहीं।

राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक जागरण के अनुसार 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल।

बिजनेस स्‍टैंडर्ड की खबर है- अक्‍तूबर में साढ़े 55 प्रतिशत दोपहिया वाहन और 39 प्रतिशत कारें ग्रामीण इलाकों में बिकी।

इकोनॉमिक टाइम्‍स के अनुसार जुलाई से सितम्‍बर तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े आज जारी होंगे।

और, राजस्‍थान पत्रिका की खबर है- किस्‍मत के खेल, नोएडा से अपहरण के तीस साल बाद अपने परिवार से मिला बेटा, बधुआ मजदूर की तरह रहा।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

3 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

3 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

15 घंटे ago