इस्रायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर को जनसत्ता सहित सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। पत्र ने इस्रायली सेना के हवाले से लिखा है- हसन नसरल्लाह, अब दुनिया को और आतंकित नहीं कर पायेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, हिन्दुस्तान की पहली खबर है। पत्र की सुर्खी है- पाकिस्तान हमारी ज़मीन पर अवैध कब्जा खाली करे… आतंकवाद की सजा भी मिलेगी।
डेंगू के आतंक पर लगाम की तैयारी – नवभारत टाइम्स ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है- दिल्ली में टीके के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू।
तीन साल में 15 प्रतिशत ही घटे कूडे के पहाड़ – दैनिक जागरण की खबर है। पत्र आगे लिखता है- कूड़ा निस्तारण के लिए गुजरात से सबक ले दिल्ली।
राजस्थान पत्रिका ने जलवायु परिवर्तन शीर्षक से लिखा है कि मेघालय में चेरापूंजी के बाद मौसिनराम से भी पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान का दर्जा छिन सकता है। अब यह दर्जा अरूणांचल प्रदेश के कोलोरियांग को मिल सकता है।
आज विश्व हृदय दिवस पर नवभारत टाइम्स ने एक आलेख में लिखा है तनाव और धूम्रपान से दिल हो रहा बीमार। पत्र कहता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान, व्यायाम और तनाव को हावी न होने देना तथा अपने लाईफ स्टाइल में परिवर्तन करने जैसी बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…
इस्राएल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इस्राएल…
आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…
सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…