प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रक्षामंत्री, एन.एस.ए., सीडीएस, और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कल हुई बैठक को सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, पंजाब केसरी, जनसत्ता, और दैनिक जागरण की सुर्खी है- सशस्त्र बलों को पहलगाम हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की खुली छूट। वहीं, दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका के शब्द हैं- करारे प्रहार की तैयारी, पीएम मोदी ने कहा वक्त, जगह और तरीका आप तय करें।
हरिभूमि और देशबंधु की खबर है- कश्मीर घाटी के कई पर्यटक स्थल बंद। अमर उजाला के अनुसार पाकिस्तान ने लगातार पांचवी रात तोड़ा संघर्ष विराम। जनसत्ता की सुर्खी है- कश्मीर से पाकिस्तान के 59 नागरिकों को वापस भेजा गया।
दैनिक ट्रिब्यून और वीर अर्जुन के अनुसार पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इन्कार। कहा- आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर का इस्तेमाल करना गलत नहीं।
कनाडा में खालिस्तानियों की करारी हार, जस्टिन ट्रूडो की सरकार में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाला जगमीत सिंह भी हारा – पंजाब केसरी के पहले पन्ने पर है।
दैनिक जागरण के कारोबार पन्ने की सुर्खी है- एक साल में सोने ने दिया 35 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न, तीन गुना महंगा हुआ सोना। वहीं, हिन्दुस्तान ने लिखा है- इस साल चांदी भी दे सकती है, निवेश पर तगड़ा मुनाफा। नवभारत टाइम्स की खबर है अक्षय तृतीया पर 27 साल बाद बना बहुत ही शुभ संयोग, केवल दिल्ली में ही आज 25 हजार से ज्यादा शादियां।
राष्ट्रीय सहारा लिखता है- स्कूली फीस में मनमानी पर अब कसेगी नकेल। दस लाख रूपये तक जुर्माने का प्रावधान।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…
दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…
उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के…
सीमा पार सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना…