दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा, कानपुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन शब्दों को दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा और राजस्थान पत्रिका ने सुर्खी बनाया है। वहीं वीर अर्जुन और दैनिक भास्कर ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- आतंकवाद सांप की तरह, फन उठाने पर कुचल दिया जाएगा।
हरिभूमि और राजस्थान पत्रिका ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- अगर ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना फॉर्म में आ जाती तो पाकिस्तान के चार टुकडे हो जाते।
दैनिक ट्रिब्यून ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के इन शब्दों को सचित्र प्रकाशित किया है- धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आयी खुशहाली।
नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- ग्लोबल मुश्किलों में भी चमकी भारतीय इकॉनमी, चौथी तिमाही में सात दशमलव चार प्रतिशत की दर से बढी अर्थव्यवस्था।
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार ऑटो डेबिट पेमेंट फेल हुआ तो देनी होगी ज्यादा पेनल्टी, कल से नए नियम लागू होंगे।
पंजाब केसरी की खबर है- जजों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर पर अवमानना का केस।
अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन साल भर लगाना अनिवार्य।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…