आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 6 फरवरी 2025

दिल्‍ली में सरकार पर सस्‍पेंस- देशबंधु की खबर है। लोकसत्‍य लिखता है कि 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। हिन्‍दुस्‍तान ने दिल्‍ली दंगल शीर्षक से चुनाव शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न होने की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- आम और खास ने खूब दिखाया दम। कई परिवारों की तीन पीढियों ने एक साथ निभाई जिम्‍मेदारी।

पीएम मोदी ने मंत्रोच्‍चार के बीच त्रिवेणी में लगाई आस्‍था की डुबकी-अमर उजाला की सुर्खी है। जनसत्‍ता ने भी प्रयागराज महाकुंभ में संगम में स्‍नान करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अर्घ्‍य देते हुए तसवीर प्रकाशित की है।

अमरीका से एक सौ चार भारतीय पहुंचे देश- दैनिक जागरण की खबर है। पत्र लिखता है कि अवैध प्रवासन का दोषी मानते हुए सैन्‍य विमान से भेजे गए, पुलिस सुरक्षा में घर रवाना।

गजा और यूक्रेन युद्ध में सौदेबाजी पर उतरे ट्रंप, मदद के बदले मांगा कब्‍जा, अरब जगत में हडकंप, ट्रंप के खिलाफ एकजूट- राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है।

सोना 84 हजार पार, एक दिन में 16 सौ 47 रूपये बढकर 84 हजार छह सौ 57 पर पहुंचा। तीन साल की सबसे बड़ी उछाल। दैनिक भास्‍कर ने आंकड़ों सहित इस खबर को प्रकाशित किया है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

18 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

18 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

19 घंटे ago