आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 6 मई 2025

सीमा पर बढते तनाव के बीच केन्‍द्र सरकार का सभी राज्‍यों को मॉक ड्रिल का आदेश आज के अधिकतर अखबारों के मुख्‍य पृष्‍ठ पर है। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है-जंग की मॉकड्रिल कल, बजेंगे साइरन।

पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत के लगातार कडे होते रूख को भी समाचार-पत्रों ने प्रमुखता दी है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है-भारत की वॉटर स्‍ट्राइक, चिनाब नदी सूखी। वहीं वीर अर्जुन का कहना है कि इतिहास में पहली बार चिनाब को किया जा रहा है पैदल पार।

दहशतगर्दी के खिलाफ भारत को लगातार बढते वैश्विक समर्थन पर राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- आतंकवाद के खिलाफ जंग में मिला रूस का साथ। रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात। अमर उजाला ने अंडर वॉटर नेवल माइंस के सफल परीक्षण को सुर्खी बनाया है। आधुनकि स्‍टील्‍थ जहाजों और पनडुब्बियों के खिलाफ नौसेना की क्षमता बढाने वाली मल्‍टी-इन्‍फ्लुएंस ग्राउंड माइन का डीआरडीओ ने किया परीक्षण।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने खबर दी है – हरियाणा के अग्निवीरों को अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण।

पारदर्शिता की दिशा में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के बडे कदम को दैनिक जागरण ने सुर्खी बनाया है- सुप्रीम कोर्ट ने जजों की संपत्ति और नियुक्ति की जानकारी सार्वजनिक की। सुप्रीम कोर्ट के 21 जजों की संपत्ति वेबसाइट पर की गई अपलोड।

Editor

Recent Posts

भारत 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत 16 से 20 फरवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई…

10 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

13 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

13 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

13 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

17 घंटे ago