आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 9 जनवरी 2025

दिल्‍ली में चुनावी बिगुल बजते ही मुख्‍यमंत्री के बंगले को लेकर सियासत तेज होने की ख़बर को सभी समाचार पत्रों ने पहले पृष्‍ठ पर अलग-अलग शीर्षक से प्रकाशित किया है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- सीएम आवास में सोना ढूंढने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता। देशबंधु की सुर्खी है- दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री आवास की लड़ाई सड़क पर आई। जनसत्‍ता ने एन.जी.टी. की संयुक्‍त समिति की रिपोर्ट का खुलासा देते हुए लिखा है- मुख्‍यमंत्री आवास निर्माण में हुआ नियमों का उल्‍लंघन।

लोकसत्‍य ने आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के रोड़-शो को सचित्र प्रकाशित किया है। पत्र ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- आंध्र का विकास हमारा विजन है।

तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शनों के लिए टिकट पाने की होड़ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्‍यु को सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुम्‍भ की ख़बरों को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। आकाश से ऊंची है सनातम परम्‍परा मुख्‍यमंत्री योगी का वक्‍तव्‍य राष्‍ट्रीय सहारा के पहले पन्‍ने पर है। राजस्‍थान पत्रिका ने दिया है- स्‍टीव जॉब्‍स की पत्‍नी करेंगी कल्‍पवास, समझेंगी सनातन धर्म, सुधा मूर्ति और हेमा मालिनी भी लगाएंगी डूबकी।

राजस्‍थान पत्रिका ने उत्‍तर भारत में सर्दी के तेवर को अपनी सुर्खी बनाया हैा शीर्षक है एक ही रात में पांच डिग्री तक गिरा पारा, बारह जनवरी तक कडाके की ठंड, फसल पर जमें बर्फ के मोती।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago