आज का अखबार हिंदी 26 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राज्‍यों के पास है खनिजों पर कर लगाने का विधायी अधिकार- जनसत्ता ने यह खबर अपने पहले पन्‍ने पर प्रकाशित की है।

वहीं, हिन्‍दुस्‍तान ने राष्‍ट्रपति हॉल का नाम गणतंत्र मंडप होने की खबर दी है।

दुनिया को रोमांचित करने के लिए तैयार रोमांस का शहर, आज सीन नदी पर होगी पेरिस ओलिंपिक्‍स की ओपनिंग सेरेमनी, सत्रह दिनों तक चलने वाले खेलों में तीन सौ 29 गोल्‍ड मेडल दांव पर – नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- पेरिस में फहरा दो हिन्‍दुस्‍तानी परचम।

बेटे ने सितारों के साथ पहनी शहीद पिता की वर्दी। बचन सिंह के करगिल युद्ध में शहीद होने के 19 वर्ष बाद बेटा हितेष उन्‍हीं की रेजीमेंट राजपूताना राइफल्‍स में अफसर बना। हिन्‍दुस्‍तान ने जरा याद करो कुर्बानी शीर्षक से आज करगिल की 25वीं बरसी पर ये खबर प्रकाशित की है। दैनिक भास्‍कर लिखता है – जवानों के लिए लद्दाख वालों ने जुटाया था राशन, युद्ध जीतने के लिए सभी समुदायों ने भारतीय सेना को स्‍वैच्छिक सेवाएं दी।

देशभर में हो रही बारिश पर सभी अखबारों ने अलग-अलग खबरें प्रकाशित की हैं। पुणे में बारिश से त्राहि-त्राहि, बचाव में उतरी सेना और एन डी आर एफ – दैनिक जागरण ने यह खबर सचित्र दी है। हिमाचल में बादल फटा, मनाली सोलंगनाला मार्ग बंद। पंजाब में सिर्फ चार शहरों में बारिश, उमस से हाल बेहाल।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

3 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

4 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

5 घंटे ago