केन्द्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ हुई नस्लीय उत्पीड़न की हालिया घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को “अत्यंत शर्मनाक” और “आज की दुनिया में अस्वीकार्य” बताते हुए इस बात पर बल दिया कि भेदभाव पर आधारित पूर्वाग्रह और धमकी का समाज में कोई स्थान नहीं है और इनसे दृढ़ता से निपटा जाना चाहिए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और दिल्ली पुलिस आयुक्त से टेलीफोन पर बात की और इस मामले में तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र के नागरिकों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा और उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सर्वोपरि बनी रहेगी।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…