भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा – सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा को उच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को रोकने के लिए देश में सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा को उच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नितिन गडकरी कल शाम छत्‍तीसगढ के रायपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट की खामियों ने बड़ी समस्‍याएं उत्‍पन्‍न की हैं। अधिकारियों और इंजीनियरों की ओर संकेत करते हुए उन्‍होंने कहा कि विस्‍तृत परियोजना रिपोर्ट का सावधानी पूर्वक परीक्षण किए बिना ठेके जारी नहीं किए जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सड़क इंजीनियरिंग में सुधार से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

मैं आप सब इंजीनियर्स को आह्वान करता हूं रोड एक्सीडेंट को कम करने के लिए हम अनेक प्रयास कर रहे हैं, मैं आपसे अनुरोध करूंगा फ्लाईओवर बनाइए, जहां जरूरी होगी वहां फुट ओवर ब्रिज बनाइए, मुझे लगता है कि छोटी-छोटी बातों को अगर रोड इंजीनियरिंग में अगर सुधार होगा तो एक्सीडेंट की संख्या बहुत कम होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

2 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

5 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

5 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

18 घंटे ago