भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पटना में किसानों के साथ परिचर्चा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में कृषि भवन में किसानों के साथ आज परिचर्चा की। कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने किसानों की सेवा का काम मुझे दिया है। किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम देश के किसानों का कल्याण कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से कहा है कि वो तीन गुना तेजी से काम करेंगे। मैं बिहार की सरकार, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कृषि विभाग को बधाई देना चाहता हूँ। वे लगातार किसान के कल्याण के काम में लगे हुए हैं। आज मैंने स्टॉल देखे हैं, मखाना, चावल, शहद, मक्का, चाय सब कुछ अद्भुत है। बिहार के किसानों को मैं प्रणाम करता हूँ। बड़े जमीन के टुकड़े हमारे पास नहीं हैं, 91 प्रतिशत सीमांत किसान हैं। लेकिन फिर भी किसान चमत्कार कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुना करने का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे किसानों के लिए 6 सूत्र हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं। उत्पादन बढ़ाना, इसके लिए जरूरी है अच्छे बीज। उत्पादन अच्छा है लेकिन और संभावना है। फल, सब्जी, अनाज, दलहन, तिलहन के अच्छे बीज जरूरी हैं। मुझे खुशी है कि 65 फसलों की 109 प्रजातियों के बीज प्रधानमंत्री ने किसानों को समर्पित किये हैं। ऐसी धान की किस्म है जिसमें 30% कम पानी लगता है। बाजरे की एक किस्म है जिसकी फसल 70 दिन में आ जाती है। ऐसे बीज हैं जो जलवायु के अनुकूल हैं। बढ़ते तापमान में भी अच्छा उत्पादन देते हैं। मैं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – ICAR में बात करूंगा जिससे यहाँ किसानों को बीज की उपलब्धता हो जाए। उन्होंने कहा कि उत्पादन की लागत घटाना हमारा दूसरा संकल्प है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को बहुत मदद मिलती है। किसान क्रेडिट कार्ड – केसीसी से खाद के लिए सस्ता लोन मिल जाता है। तीसरी चीज है उत्पादन के ठीक दाम मिल जाएँ। यहाँ का मखाना धूम मचा रहा है। मखाना एक्सपोर्ट क्वालिटी का पैदा हो रहा है। चीजें एक्सपोर्ट होती है तो किसान को ज्यादा फायदा होता है। इससे जुड़ा कार्यालय बिहार में आये, इसके लिए मैं प्रयास करूंगा।

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कृषि का विविधीकरण सरकार के रोडमैप में है। परंपरागत फसलों के साथ ही ज्यादा पैसे देने वाली फसलों को बढ़ावा देने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं फूड प्रोसेसिंग की बात भी करना चाहूँगा। बिहार का टैलेंट दुनिया में अद्भुत है। इस टैलेंट का ठीक उपयोग बिहार को भारत का सिरमौर नहीं बनाएगा, भारत को दुनिया का सिरमौर बना देगा। इसे खेती में और कैसे लगा सकते हैं, नए आइडियाज़ के साथ। केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग आखिर हम कब तक करेंगे। इससे उर्वरक क्षमता भी कम होती है और जो उत्पादन होता है, उनका शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। आजकल केंचुए गायब हो गए हैं। खाद डालकर उनका समापन ही कर दिया। केंचुआ 50-60 फीट जमीन के नीचे जाता है, ऊपर आता है, इससे जमीन उर्वरक रहती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती का मिशन शुरू हो रहा है। इससे उत्पादन घटेगा नहीं, बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं अगली बार पूरा समय लेकर आऊंगा। इसके बाद हम खेतों में ही कार्यक्रम करेंगे, प्रैक्टिकल प्रॉबलम भी देखेंगे। किसान के बिना दुनिया नहीं चल सकती है। बाकी चीजें तो फैक्ट्री में बन जाएंगी लेकिन गेहूं-चावल कहाँ से लाओगे? हम सब मिलकर काम करेंगे।

Editor

Recent Posts

एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता के तहत 5.56 लाख से अधिक FIR दर्ज की गयीं

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के एक जुलाई को प्रभाव में आने के बाद से देशभर…

8 घंटे ago

अगले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करेंगे रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले…

8 घंटे ago

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सेना के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां दीं

बांग्लादेश में प्रोफेसर मोहम्‍मद युनूस की नेतृत्‍व वाली सरकार ने कानून व्‍यवस्‍था में सुधार के…

8 घंटे ago

मैक्सिको के सिनालोआ राज्य में हुई हिंसा से 30 नागरिकों की मौत

मैक्सिको के सिनालोआ राज्य में हुई हिंसा से 30 नागरिकों की मृत्यु हो गई है।…

8 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 58.19 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 58.19 प्रतिशत…

8 घंटे ago

भारतीय किसानों को कीटों से लड़ने में मदद करने के लिए बाजार में एक स्थायी कीट-नियंत्रण फेरोमोन डिस्पेंसर लाने की तैयारी

हाल ही में एक सहयोगी अनुसंधान परियोजना में, जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र जेएनसीएएसआर,…

9 घंटे ago