भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पटना में अमर शहीद बुद्धू नोनिया जन्म-शताब्दी समारोह में सहभागिता की

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पटना (बिहार) में अमर शहीद बुद्धू नोनिया जन्म-शताब्दी समारोह में सहभागिता की। समारोह में केंद्रीय मंत्री रेणु देवी, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, प्रदेशाध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, दारासिंह चौहान, संजय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नोनिया जी के अनुयायी, समाजजन उपस्थित थे। इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस समाज के प्रतिनिधि हैं, जिसमें अमर शहीद बुद्धू नोनिया जी ने जन्म लिया। शिवराज सिंह ने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया कि शहीद नोनिया जी की प्रतिमा पटना में लगाई जाएगी।

अमर शहीद बुद्धू नोनिया जी का स्मरण करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि अंग्रेजों ने आजादी चांदी की तश्तरी में रखकर भेंट नहीं की, हजारों क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे, कठिन संघर्ष और बलिदान के बाद हमें आजादी मिली। कई क्रांतिकारियों ने अपनी पूरी जिंदगी और जवानी अंडमान-निकोबार की जेलों में कोल्हू और चक्की पीसते हुए गुजार दी और जब फांसी के फंदों पर झूलने जाते थे तो डर से उनके पैर नहीं कांपा करते थे, उन्हें कोई घबराहट या भय नहीं रहता था, उनके एक हाथ में गीता होती थी, उनके मुंह से भारत माता की जय के उद्घोष निकलते थे, उनके हृदय में दृढ़ संकल्प होता था। वीर क्रांतिकारी भगवान से प्रार्थना करते थे कि हे भगवान, अगर मृत्यु के बाद हम फिर से जन्म लें, तो इसी भारत भूमि पर जन्म लें और जब-तक कि ये देश आजाद न हो जाए, तब-तक इसी धरती पर मृत्यु और जीवन का चक्र चले। शहीदों ने अपना सब कुछ न्योछावर किया।

शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है नोनिया समाज पर, चौहान समाज पर, एक तरफ संन्यासी विद्रोह प्रारंभ हुआ 1770 के आसपास, दो ही विद्रोह प्रसिद्ध हैं, इतिहास में एक संन्यासी विद्रोह और दूसरा नोनिया विद्रोह, हम आर्थिक रूप से गरीब हो सकते हैं, लेकिन देश की आन-बान-शान का जब मौका आता है, तो ये नोनिया समाज जान की बाजी लगा देता है। नोनिया विद्रोह अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए था, अमर शहीद नोनिया जी, गांधी जी ने आह्वान किया, उस आह्वान पर निकल पड़े नमक बनाने। जब उन्होंने नमक सत्याग्रह किया, तभी धोखे से उन्हें गिरफ्तार करके खोलते हुए कड़ाव में, जिसमें नमक बनता था उसमें डाल दिया गया, लेकिन खोलते कड़ाव में भी शहीद नोनिया जी के मुंह से निकल रहा था-भारत माता की जय, वंदे मातरम्।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार की सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए जो काम किए है, वो कभी किसी नहीं किए। हमारी बहनों को भी अगर सम्मान मिला है तो एनडीए की सरकार में मिला है। शिवराज सिंह ने कहा कि आज अपना सम्मेलन हो रहा है और बुद्धू नोनिया जी की जन्म शताब्दी के दिन हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा कर दी है जातिगत जनगणना की तारीखों की, अब जातिगत जनगणना होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि आपका रिप्रेजेंटेशन जो मिला है, उसे भी दिल्ली में सरकार के सामने रखेंगे। रेणु दीदी ने कहा है कि यदि 95% अत्यंत गरीब हैं तो अनुसूचित जनजाति के रूप में भी शामिल किया जाये, इस पर सरकार विचार करेगी। हम भी तय कर लें कि जो हमारे लिए हैं, हम उनके लिए हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी, जिन्होंने देश को संविधान दिया, उनका अपमान करने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

शिवराज सिंह ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बिहार में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो भी पात्र लोग होंगे उन्हें घर अवश्य मिलेगा। साथ ही महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए लखपति दीदीयों की संख्या बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी बहनों और महिलाओं का मान-सम्मान उनकी उन्नति सर्वोपरि है। अंत में शिवराज सिंह ने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में सामूहिक भागीदारी का आह्वान भी किया।

Editor

Recent Posts

भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, रक्षा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा और भारतीय व्यापार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, रक्षा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा और भारतीय व्यापार सेवा…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने बेंगलुरु में DRDO के गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान में स्वदेशी सैन्य गैस टरबाइन इंजन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के गैस…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर, पूर्वोत्‍तर और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में आयोजित अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत मिलन विलेज का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना ने अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत 15 फरवरी 2026…

6 घंटे ago

सी2आई सेमीकंडक्टर्स ने पीक एक्सवी पार्टनर्स के नेतृत्व में 15 मिलियन डॉलर की सीरीज फंडिंग जुटाई

भारत का सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है। डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई)…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट…

8 घंटे ago