संयुक्त राष्ट्र ने अगले महासचिव की चयन और नियुक्ति प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेअरबॉक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव की चयन और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष माइकल इमरान कानू के साथ संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। इस संयुक्त पत्र के जारी होने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से महासचिव के पद के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करने को कहेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का कार्यकाल पहली जनवरी 2027 से शुरू होगा। पत्र में सदस्य देशों से उम्मीदवारों के रूप में महिलाओं को नामांकित करने पर विचार करने का आग्रह किया गया है।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…