अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति ने पाकिस्तान में धार्मिक असहिष्णुता, हिंदू और ईसाई लड़कियों के अपहरण तथा जबरन धर्मांतरण, मीडिया पर अंकुश लगाने पर गंभीर चिंता प्रकट की

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति की विस्तृत रिपोर्ट में पाकिस्तान में धार्मिक असहिष्णुता के प्रसार, हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यक लड़कियों के जबरन अपहरण तथा धर्मांतरण, मीडिया और अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने पर गंभीर चिंता प्रकट की गई है। संयुक्त राष्ट्र समिति ने शिया मुसलमानों, ईसाइयों, अहमदियों, हिंदुओं और सिखों पर बढ़ते हमलों तथा धमकियों से निपटने में पाकिस्तान सरकार की अक्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय समिति ने पाकिस्तान में मानवाधिकार स्थितियों की समीक्षा के दौरान ये चिंताएं प्रकट की। रिपोर्ट में देश में आम चुनाव में गडबड के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सरकारी संस्थानों तथा अधिकारियों के प्रतिबंधों, रुकावटों और निगरानी पर भी सवाल उठाए गए हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

2 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

2 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

4 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

4 घंटे ago