बिज़नेस

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने की ब्याज दरों में कटौती

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने चार वर्षों में पहली बार ब्याज दरों में कटौती की है। प्रमुख उधार दर में 50 आधार अंक की कमी की गई है। अब यह 4.75 से 5 प्रतिशत के दायरे में आ गई है। अमेरिका फेडरल रिजर्व ने दो दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बाद 2024 के लिए अपने छठे नीतिगत निर्णय की घोषणा की।

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि कम होती मुद्रास्फीति और नौकरी बाजार की बढती चिंताओं के बीच यह कदम अत्‍यंत आवश्‍यक था। दर में कटौती से अमेरिका के उधारकर्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्ष के अंत तक दरों में आधा प्रतिशत की और कमी किये जाने की उम्‍मीद है। जेरोम पॉवेल ने कहा कि उनका लक्ष्य उच्च उधार लागत के बीच एक मजबूत श्रम बाजार बनाए रखना है। ब्‍याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद वित्तीय बाजारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

39 मिनट ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

41 मिनट ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

45 मिनट ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

49 मिनट ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

52 मिनट ago