अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के दल द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकवादी संगठन घोषित किया

अमेरिका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट-टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह संगठन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शामिल था। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह कदम अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा और आतंकवाद से संघर्ष के प्रति ट्रम्प प्रशासन की प्रतिबद्धता तथा पहलगाम हमला मामले में न्याय के लिए राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के आह्वान के अनुरूप है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को चीन के तियानचिन में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी पहलगाम हमले की निंदा की थी और आतंकवाद के विरुद्ध अडिग रुख अपनाने की आवश्यकता है। एस जयशंकर ने कहा था कि आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद परस्पर जुड़े हुए हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

4 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

4 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

22 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

22 घंटे ago