अमरीका-इस्राएल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। प्रमुख ऊर्जा ठिकानों पर ताजा सैन्य हमले और जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिससे ईद अल-फितर और नवरोज के जश्न पर भी असर पड़ा है।
अमरीकी अधिकारियों ने घोषणा की है कि अमरीकी प्रशासन समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में एक महीने की छूट देगा, ताकि बढ़ती तेल कीमतों को नियंत्रित किया जा सके।
यह छूट कल तक जहाजों पर लदे ईरानी तेल पर लागू होगी और अगले महीने की 19 तारीख तक प्रभावी रहेगी। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के साथ युद्धविराम की संभावना से इनकार किया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमरीका तीन और युद्धपोत तथा करीब पच्चीस सौ और मरीन सैनिकों को क्षेत्र में तैनात कर रहा है। यह संभावित जमीनी कार्रवाई का संकेत है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा है कि अन्य देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य की रक्षा करनी चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमरीकी अभियान का साथ ना देने पर नाटो सहयोगियों की आलोचना भी की है।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…
चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…
भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…