अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूस से तेल की खरीद के लिए भारत पर अत्यधिक शुल्क लगाने से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। लेकिन उन्होंने दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ताओं पर सकारात्मक रुख अपनाया। एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाना अमेरिका के लिए कठिन बात थी।
इस बीच, भारत में अमेरिका के राजदूत पद के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा नामित सर्जियो गोर ने बृहस्पतिवार को सीनेट में भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया। सर्जियो गोर ने रक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने का भी वादा किया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के निकट हैं।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…