अंतर्राष्ट्रीय

अमरीकी के राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा संघर्ष समाप्त करने पर अपनी 20 सूत्री शांति योजना के दूसरे चरण का नेतृत्व करने के लिए एक नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने गजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए बनाई अपनी 20 सूत्री शांति योजना के दूसरे चरण का नेतृत्व करने के लिए नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की है। यह बोर्ड गजा में शासन, क्षेत्रीय सहयोग, पुनर्निर्माण, निवेश, वित्तपोषण और दीर्घकालिक स्थिरता से संबंधित प्रयासों की निगरानी करेगा। प्रमुख सदस्यों में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, ट्रम्प के करीबी जेरेड कुशनर और अमरीका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल शामिल हैं।

ट्रम्प शांति बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे। गजा कार्यकारी बोर्ड में टोनी ब्लेयर, कुशनर, विटकॉफ, तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान, कतर के राजनयिक अली अल थवादि और अन्य शामिल होंगे। यह घोषणा अमरीका की मध्यस्थता से तैयार की गई शांति योजना के दूसरे चरण के शुभारंभ के बाद हुई है।

Editor

Recent Posts

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

1 घंटा ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

2 घंटे ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

2 घंटे ago

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

14 घंटे ago