अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ व्यावसायिक संबंध रखने वाले देशों को अमरीका के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देश पर अमरीका के साथ सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत शुल्क तुरंत प्रभाव से लागू होगा।
अमरीका की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के मामले में सैन्य कार्रवाई सहित सभी अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन कूटनीति के माध्यम से समाधान उनकी प्राथमिकता है।
सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के बृहस्पतिवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात करने की पुष्टि की है।
दूसरी ओर, ईरान ने अमरीका के किसी भी हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ईरान के सशस्त्र बल देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अमरीका और इस्राइल पर ईरान में अशांति फैलाने का आरोप भी लगाया।
इस बीच, ईरान में मुद्रास्फीति में वृद्धि, आर्थिक कठिनाई और प्रशासन के लिए क्रोध के कारण व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। अमरीका के मानवाधिकार समूह के अनुसार, ईरान में प्रदर्शन के दौरान पांच सौ से अधिक लोग मारे गए हैं और दस हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…