बांग्लादेश में आज कड़ी सुरक्षा के बीच संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। शाम साढे चार बजे तक मतदान होगा। 299 निर्वाचन क्षेत्रों के 42, हजार 779 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
बांग्लादेश चुनाव आयोग के अनुसार 12 दशमलव 77 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। नई सरकार चुनने के साथ-साथ मतदाता प्रस्तावित “जुलाई चार्टर” के तहत महत्वपूर्ण संवैधानिक और संस्थागत सुधारों पर भी फैसला कर रहे हैं। हालांकि आलोचकों का कहना है कि कई सुधारों को एक ही ‘हां’ या ‘ना’ के सवाल में रखने से मतदाताओं के विकल्प सीमित हो जाते हैं। देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लगभग नौं दशमलव 58 लाख कानून-व्यवस्था बलों के कर्मियों को सेना के सहयोग से तैनात किया गया है। 90 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं। मतदान से एक दिन पहले हिंसा और अनियमितताओं के आरोपों की खबरें सामने आईं। गोपालगंज में देसी बम विस्फोट और नारायणगंज में कथित बैलेट गड़बड़ी को लेकर झड़प की घटनाएं हुईं, हालांकि आरोपित दल ने इन आरोपों से इनकार किया है। नकदी रखने और अन्य गड़बड़ियों के मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। यह चुनाव, जो सरकार परिवर्तन के लिए हुए जनआंदोलन के 18 महीने बाद हो रहा है, बांग्लादेश के लोकतांत्रिक भविष्य की एक महत्वपूर्ण परीक्षा माना जा रहा है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…