भारत

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, इस सत्र में 19 दिनों की अवधि में कुल 15 बैठकें होंगी

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी।इस शीतकालीन सत्र में 13 महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की संभावना है। इनमें नेशनल हाईवेज़ संशोधन विधेयक 2025, एटॉमिक एनर्जी विधेयक, कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक, बीमा कानून संशोधन विधेयक और भारतीय उच्च शिक्षा आयोग विधेयक 2025 शामिल है। इसके अलावा 2025-26 के लिए पहले पूरक अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। लोकसभा में पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक और स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पेश करेंगी।

इससे पहले, सरकार ने संसद के दोनों सदनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की और इसमें 36 राजनीतिक दलों के 50 नेताओं ने हिस्‍सा लिया।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार दोनों सदनों के नियमानुसार, सदन में किसी भी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। मैं सरकार की तरफ से आश्‍वासन देता हूं कि विंटर सेशन ऑफ द पार्लियामेंट अच्‍छी तरह से चलाने के लिए हम इस तरीके से विपक्ष के साथ बातचीत करते रहेंगे। साथ–साथ में विपक्ष पार्टी नेताओं से भी अनुरोध करूंगा कि पार्लियामेंट को अच्‍छी तरह से चलाने में सहयोग करें।

Editor

Recent Posts

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी

भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…

1 घंटा ago

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

4 घंटे ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

4 घंटे ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

5 घंटे ago