आज का अखबार हिंदी 16 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अखबारों ने आज अलग-अलग खबरों को प्रमुखता दी है- संशोधित नागरिकता कानून की अध‍िसूचना जारी होने के बाद तीन सौ लोगों को नागरिकता प्रदान किए जाने को दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्‍स ने पहली खबर बनाया है। पत्र लिखता है- कि इन लोगों का दशको का खत्‍म हुआ इंतजार, पुनर्जन्‍म पर मुस्‍कुराए शरणार्थी।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा डेंगू के टीकों को मंजूरी दिए जाने को पहली खबर बनाते हुए राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- दो खुराक वाला यह टीका दुनियाभर के लाखों लोगों को मच्‍छर जनित इस बीमारी से बचाने में मदद कर सकता है।

लोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों के लिए प्रचार के दौरान नए वादों और दावों की वर्षा हिन्‍दुस्‍तान सहित सभी अखबरों में है। राष्‍ट्रीय सहारा ने मुख्‍य चुनाव अधिकारी के इस बयान को दिया है कि मतदान प्रतिशत बढाने के लिए आयोग, सोशल मीडिया और इन्‍फ्लुएंसर्स की ले रहे मदद।

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय का यह आदेश कि‍ विवाह में मिले उपहारों की सूची बनाए वर और वधु पक्ष, हस्‍ताक्षर करें। अमर उजाला में है- पत्र ने न्‍यायालय के हवाले से लिखा है कि ऐसा करने से लोग दहेज के निरर्थक मुकदमों से बचेंगे।

इस साल मॉनसून अपने आगमन की निर्धारित तारीख से एक दिन पहले 31 मई को केरल में दस्‍तक देगा। दैनिक भास्‍कर ने इसे खुशियों की बौछार एक दिन पहले शीर्षक देते हुए लिखा है अल-नीनो खत्‍म। पत्र ने लिखा है- केरल सबसे पहले और आखिर में राजस्‍थान पहुंचेगा।

उधर, अमर उजाला की खबर है- अप्रैल में 45 गुना अधिक रही भीषण गर्मी, कई जगह तापमान 40 डिग्री से अधिक। चारधाम यात्रा के दौरान लोगों के सैलाब को नवभारत टाइम्‍स ने सचित्र देते हुए लिखा है- बिना रजिस्‍ट्रेशन एंट्री करने पर होगी रोक।

उधर, दैनिक भास्‍कर ने ऋषिकेश में बने एक मड हाउस का चित्र देते हुए लिखा है- 18 देशों के नब्‍बे लोगों की मदद से बना यह घर।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

5 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

11 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

11 घंटे ago