आज का अखबार हिंदी 28 मई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अंतिम चरण के चुनाव में धुआंधार प्रचार और एक-दूसरे पर पलटवार के साथ वादों को भी अखबारों ने रोचक शीर्षकों के साथ पहले पन्‍ने पर दिया है।

जनसत्‍ता और अमर उजाला ने सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला शीर्षक से लिखा है – घोषणापत्र में मतदाताओं को आर्थिक मदद का वादा भ्रष्‍ट आचरण नहीं।

मौसम के अंदाज पर दैनिक भास्‍कर ने लिखा है – पारे के तेवर, कई शहरों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंचा, गर्मी के तेवर कम होने के आसार नहीं, जून भी तपेगा। नवभारत टाइम्‍स की बडी खबर है – भीषण गर्मी से राहत, 30 मई के बाद मॉनसून सामान्‍य या बेहतर रहने का अनुमान। राजस्‍थान पत्रिका ने बडे अक्षरों में लिखा है – सूरज ने दिखाए तेवर, कहीं महा गर्मी तो कहीं तूफान का कहर।

चक्रवाती तूफान से हुई तबाही को अखबारों ने पहले पन्‍ने पर चित्र के साथ विस्‍तार से दिया है, लिखा है – बुनियादी ढांचे और संपत्ति को भारी नुकसान। दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है – 135 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं और भारी बारिश ने मचाई तबाही। त्रिपुरा और कोलकाता में उडानें रद्द होने की खबर भी साथ ही है।

घरेलू बाजार में उतार-चढाव के बाद सोमवार को कारोबार में पहली बार 76 हजार का आंकडा और निफ्टी की ऐतिहासिक 23 हजार की ऊंचाई आज अखबारों की बडी खबर है। हालांकि पत्र लिखते हैं -मुनाफा वसूली के बाद गिरावट के साथ बाजार बंद।

दिल्‍ली के सभी अस्‍पतालों में आग से निपटने के उपायों की जांच के आदेश हिन्‍दुस्‍तान के पहले पन्‍ने की बडी खबर है।

दैनिक भास्‍कर ने रोचक खबर दी है – जापान में शहर के लोगों को खेती से जोडे रखने के लिए धान रोपने का पर्व मनाया जाता है जहां लोग बच्‍चों के साथ धान रोपाई के लिए जाते हैं ताकि लोग खेती का महत्‍व भूल ना जाएं।
देशबंधु और अमर उजाला ने लिखा है – कार्मिक मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि डी आर डी ओ के अध्‍यक्ष डॉ. समीर कामथ को एक वर्ष का सेवा विस्‍तार मिला।

दैनिक जागरण लिखता है – दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 31 मई तक शुरू हो जाएगी।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्ष 2024-25 के अंतिम और 2025-26 के प्रथम अग्रिम बागवानी अनुमान जारी किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी…

5 घंटे ago

भारत ने काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की

भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले…

8 घंटे ago

केंद्र ने पांच राज्यों में ग्रामीण स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के अनुदान के अंतर्गत 1,789 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र…

8 घंटे ago

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का…

9 घंटे ago

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर वडीनार बंदरगाह पहुंचा

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच…

9 घंटे ago