राजस्थान पत्रिका ने पुरी रथ यात्रा की खबर देते हुए सचित्र लिखा है- बीस लाख भक्त उमडे, रथ पर सवार होकर चले जगन्नाथ महाप्रभु। यात्रा से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने की परिक्रमा।
नवभारत टाइम्स की सुर्खी है-भारी बारिश, लैंड स्लाइड से चारधाम यात्रा रोकी गई। देशबन्धु ने बारिश से असम में 58 और उत्तर प्रदेश में तेरह लोगों की मौत की खबर सबसे ऊपर दी है।
आयुष्मान योजना के तहत दस लाख तक का इलाज मुफ्त करने की तैयारी राष्ट्रीय सहारा की खबर है।
जनसत्ता ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार से जारी मुठभेड में छह आतंकवादियों के मारे जाने और दो सैन्य कर्मियों के शहीद होने का समाचार दिया है। हिन्दुस्तान ने राजौरी में सेना की एक चौकी पर हमले में स्थानीय आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा पर दैनिक ट्रिब्यून लिखता है-रूसी सेना में मौजूद भारतीयों की वापसी बडा मुद्दा।
आईआईटी गांधीनगर के शोध के हवाले से हिन्दुस्तान लिखता है- पूरे उत्तर भारत पर जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। सत्तर वर्षों में कम बरसे मेघ, धरती ने भी संजोया थोडा पानी। दैनिक जागरण ने इसी शोध के हवाले से लिखा है- बीस साल में उत्तर भारत ने बर्बाद कर दिया चार सौ पचास घन किलोमीटर भूजल। और दैनिक भास्कर ने एक सौ पांच गांवों की एक सौ 32 महिलाओं द्वारा सोलर पैनल बनाकर 66 सौ घरों को रोशन करने की उत्साहवर्धक खबर दी है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…