वायरल न्यूज़

आज का अखबार हिंदी 9 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी के आज होने वाले प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को सभी अखबारों ने मुख पृष्‍ठ पर स्‍थान दिया है।

दैनिक जागरण ने लिखा है- तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी। वहीं नवभारत टाइम्‍स ने- मैं, नरेन्‍द्र दामोदर दास मोदी शीर्षक से लिखा है, तीसरी बार एनडीए सरकार की शपथ आज।

अमर उजाला की सुर्खी है- मोदी @ 3.0 : शपथ के साथ बनेगा इतिहास।

हरिभूमि के अनुसार- मॉलदीव, बांग्‍लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मॉरीशस और सेशेल्‍स के राष्‍ट्राध्‍यक्षों ने स्‍वीकार किया निमंत्रण पत्र।

राजस्‍थान पत्रिका ने राष्‍ट्रपति भवन में समारोह की तैयारियों का चित्र प्रकाशित किया है और अनुमान लगाया है- करीब पचास मंत्री शामिल किये जाएंगे।

जनसत्‍ता और दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- सोनिया गांधी फिर बनीं कांग्रेस संसदीय दल की नेता। वहीं पंजाब केसरी की खबर है- कार्यसमि‍ति की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के लिए प्रस्‍ताव पारित।

वीर-अर्जुन के वाणिज्‍य पन्‍ने की खबर है- ई.पी.एफ.ओ. के पेंशन भोगियों के लिए अब चेहरा पहचान यानी फेस डिटेक्शन तकनीक का इस्‍तेमाल जीवन प्रमाण पत्र के लिए किया जाना संभव।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के लिए एन.एस.जी कमांडो और बडी संख्‍या में ड्रोन तैनात किये जाएंगे- देशबंधु के बॉक्‍स में है।

सरहद की निगेहबानी करने के लिए मिले पांच सौ बारह सैन्‍य अफसर हिन्‍दुस्‍तान में है। पत्र यह भी लिखता है अनामिका बी राजीव बनीं नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्‍टर पायलट।

राष्‍ट्रीय सहारा के खेल पन्‍ने की सुर्खी है- भारतीय तीरंदाज कुमुद सैनी ने एशिया कप में महिलाओं की कंपाउंड स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता।

दैनिक भास्‍कर के अनुसार-मध्‍य भारत में आगे बढा मॉनसून, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में तेज बारिश का अनुमान। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ये कथन कि वे राज्य में उप-मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। कई अखबारों में है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

49 मिनट ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

58 मिनट ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

1 घंटा ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

1 घंटा ago