अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने क्षेत्र में सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का फैसला किया

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का फैसला किया है। यह बदलाव इजरायल द्वारा हाल ही में हमास और हिजबुल्लाह के नेताओं पर किए गए हमलों के जवाब में पश्चिम एशिया में बढ़ती हिंसा को लेकर हुआ है। इन हमलों के बाद लगातार जवाबी कार्रवाई की धमकियां मिल रही थी। अमेरिका के रक्षा विभाग ने बयान में कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूरोपीय और पश्चिम एशिया के क्षेत्रों में अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल और रक्षा-सक्षम क्रूजर तैनात करने का आदेश दिया है।

अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा है कि वह एक लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन को पश्चिम एशिया में ले जाएंगे। अमेरिका के दो नौसेना विध्वंसक जहाज जो वर्तमान में मध्य पूर्व में हैं, वह लाल सागर के उत्तर में भूमध्य सागर की ओर बढ़ेंगे।

बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानियेह और मंगलवार को बेरूत में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर फौद शुकुर की हत्या से लड़ाई के पूरी तरह से क्षेत्रीय युद्ध में बदलने का खतरा है, साथ ही ईरान ने भी अपने क्षेत्र पर हमले के बाद जवाब देने की धमकी दी है।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

7 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

7 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

9 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

9 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

9 घंटे ago