अंतर्राष्ट्रीय

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 27 वर्ष की उल्लेखनीय सेवा के बाद अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी – नासा से सेवानिवृत्त

अमरीकी अंतराष्ट्रीय एजेंसी – नासा की जानी-मानी अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष की दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुनीता विलियम्स 27 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद अंतरिक्ष एजेंसी से सेवानिवृत्त हो गईं हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर 2025 से मानी जाएगी।

अंतरिक्ष से जुड़े अभियानों का नाम सुनते ही हर व्यक्ति का मन अद्भुत रोमांच और उत्साह से भर जाता है। पृथ्वी की सतह से सूदूर ऊपर आकाश से परे, अंतरिक्ष की ऊंचाईयां, शुरूआत से ही इंसानी मन में कौतूहल जगाती रहीं हैं। करोडों भारतीयों के दिलों में अंतरिक्ष अन्वेषण से जुड़ी इन्हीं जिज्ञासाओं और आश्चर्यों के रहस्योद्घाटन की अलख जगाने वाली भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमरीका के ओहायो में हुआ। सुनीता विलियम्स ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमरीका में पूरी की। सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन-आई एस एस के तीन मिशनों में उड़ान भरी और अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए। उन्होंने नौ स्पेस वॉक पूरे किए, जिनकी कुल अवधि 62 घंटे से अधिक रही। यह महिला श्रेणी में सबसे अधिक समय है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली भी पहली व्यक्ति थीं। अपने करियर के दौरान, विलियम्स ने अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण, रूस में अभियानों और भविष्य के चंद्रयान मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को तैयार करने सहित जमीनी स्तर पर नासा में भी योगदान दिया। उनका जीवन, सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

4 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

4 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

5 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

5 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

5 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

5 घंटे ago