बिज़नेस

सीसीआई ने सह्याद्री हॉस्पिटल्स में मणिपाल हॉस्पिटल्स द्वारा 100% तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्ताव के संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सह्याद्री हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड में मणिपाल हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100% तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।

मणिपाल हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (एमएचईपीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एमएचईपीएल, अधिग्रहणकर्ता (अपने सहयोगियों सहित) के साथ मिलकर भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सक्रिय हैं और ब्रांड नाम ‘मणिपाल हॉस्पिटल्स’ के तहत मल्टी-स्पेशलिटी देखभाल प्रदान करने वाले अस्पतालों का एक नेटवर्क संचालित कर रही हैं।

सह्याद्री हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड (टारगेट) महाराष्ट्र में एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल श्रृंखला संचालित करती है, जो व्यापक तृतीयक और चतुर्थक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है। पुणे, नासिक, अहिल्या नगर और कराड जैसे शहरों में कई इकाइयों के साथ यह विभिन्न विशेषज्ञताओं में उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।

प्रस्तावित संयोजन में अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्ष्य में कई किस्तों में 100% तक हिस्सेदारी का अधिग्रहण शामिल है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

8 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

8 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

10 घंटे ago