भारत

वित्‍त मंत्री ने जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्‍नत ग्राम अभियान की घोषणा की

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केन्‍द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए घोषणा की है कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेगी।

वित्‍त मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि इस अभियान को जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए शुरू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि योजना के अंतर्गत सामाजिक न्‍याय और विशिष्‍ट मानव संसाधन विकास के उद्देश्‍य ‘संपूर्ण कवरेज’ की अनुशंसा की गई है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह योजना जनजातीय आबादी बाहुल्‍य गांवों और आकांक्षी जिलों में रहने वाले जनजातीय परिवारों को संपूर्ण कवरेज प्रदान करेगी।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में 63 हजार गांव शामिल होंगे और इसका लक्ष्‍य देश के पांच करोड़ जनजातीय लोगों को लाभांवित करना है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में चुनावों में मिली सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्‍यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के…

18 मिनट ago

सरकार ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने का निर्देश दिया

भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट किया, "ईंधन आपूर्ति में मौजूदा…

21 मिनट ago

वैश्विक बाजार में आज कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज

वैश्विक बाजार में आज कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्‍ट्रीय…

36 मिनट ago

FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो से ड्रॉ रहा

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो…

37 मिनट ago

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा, ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि कम हो सकती है

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि…

44 मिनट ago