भारत और तंजानिया के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की चौथी बैठक 02–03 फरवरी, 2026 को जांजीबार में आयोजित की गई। इस अवसर पर दोनों देशों ने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की। इस दौरान आपसी सहयोग को भविष्य में और भी विस्तार देने के लिए कई क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें सैन्य प्रशिक्षण, सेना से सेना का सहयोग, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग में सहभागिता शामिल हैं।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आतंकवाद-रोधी अभियान, शांति स्थापना प्रशिक्षण कार्यक्रम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (ईडब्ल्यू), साइबर तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे विशेष क्षेत्रों में क्षमता निर्माण के नए अवसरों की भी चर्चा की। इस दौरान सैन्य चिकित्सा (मिलिट्री मेडिसिन) में सहयोग को संभावित नए क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया। इसके अतिरिक्त, दोनों पक्षों ने अपनी वायु सेनाओं के बीच जुड़ाव शुरू करने पर सहमति व्यक्त की, जिससे दोनों देशों की नौसेनाओं व सेनाओं के बीच विद्यमान सहयोग को और बल मिलेगा।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (रक्षा सहयोग) अमिताभ प्रसाद ने किया, जिसमें रक्षा विभाग एवं भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ ऑपरेशंस एंड ट्रेनिंग इब्राहिम म्होना ने किया। तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वादप डे भी इस बैठक में उपस्थित रहे।
भारत और तंजानिया के बीच घनिष्ठ, सौहार्दपूर्ण एवं रणनीतिक साझेदारी स्थापित है। दोनों देशों के मध्य रक्षा क्षेत्र में सहयोग एक पांच वर्षीय रोडमैप के माध्यम से संरचित और निर्देशित किया जाता है।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…