मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तेज वर्षा और आधी की संभावना को देखते हुए औरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिसा और बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।
अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। उधर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिसा, पंजाब, हरियाणा में भी अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी अगले दो दिनों तक मौसम गर्म और आर्द्र रहने का अनुमान है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…