अंतर्राष्ट्रीय

इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बासिज मुख्‍यालय और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर सिलसिलेवार हमले किए

ईरान की राजधानी तेहरान में बासिज मुख्‍यालय और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर इस्राइल के सिलसिलेवार हमलों से पश्चिम एशिया में जारी संकट और गहरा गया है। इस्राइली रक्षा बल-आई डी एफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इन लक्षित कमान केंद्रों का इस्तेमाल ईरानी शासन पूरे ईरान में नियंत्रण बनाए रखने के लिए करता था।

इस्राइल रक्षा बल ने ईरान के मिसाइल लॉन्चरों और अन्य प्रणालियों को भी निशाना बनाया। इस्राइली वायु सेना ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह ईरान की वायु क्षमताओं पर हमले जारी रखे हुए है और वायु रक्षा प्रणालियों का संचालन करने वाले ईरानी सैनिकों को मार गिराया गया है। इस्राइल की वायु सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। उधर, अमरीका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी-एच आर ए एन ए ने बताया है कि 28 फरवरी से पश्चिम एशिय़ा में चल रहे संघर्ष में ईरान में अब तक एक हजार 97 नागरिक मारे गए हैं। एजेंसी ने कहा है कि मृतकों में 181 बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के थे। इसके अलावा, घायल नागरिकों की संख्या 5 हजार 402 हो गई है, जिनमें 100 बच्चे शामिल हैं। संस्‍था ने यह भी बताया है कि पिछले 24 घंटों में ही कम से कम 104 हमले हुए हैं। इन हमलों में सैन्य अड्डों, चिकित्सा केंद्रों और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

6 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

6 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

6 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

6 घंटे ago