Defence News

नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में ‘INS ब्रह्मपुत्र’ के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद नौसेना प्रमुख ने दौरा किया

नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 23 जुलाई 2024 को मुंबई का दौरा किया। उन्होंने यह हादसा होने से पहले के समस्‍त घटनाक्रमों और लापता नाविक का पता लगाने के लिए किए गए सभी तरह के प्रयासों की समीक्षा की।

इसमें हुए नुकसान को सीमित रखने, इस जहाज की कार्यक्षमता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए उसे ढूंढ निकालने और उसकी मरम्मत करने के लिए उठाए गए समस्‍त कदमों के बारे में सीएनएस को जानकारी दी गई। नौसेना प्रमुख ने निर्देश दिया कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र को समुद्र में उतारने योग्य और युद्ध के लिए तैयार करने के लिए कमान और नौसेना मुख्यालय द्वारा सभी कार्य तत्काल शुरू किए जाएं।

आईएनएस ब्रह्मपुत्र के चालक दल के साथ बातचीत करते हुए सीएनएस ने चालक दल को भारतीय नौसेना की सच्ची भावना के अनुरूप जहाज का परिचालन फि‍र से शीघ्र शुरू करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

गहन गोताखोरी अभियान के बाद आज लीडिंग सीमैन सीतेंद्र सिंह का शव मिल गया है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के.त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने लीडिंग सीमैन सितेंद्र सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। दुख की इस घड़ी में भारतीय नौसेना शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

4 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

4 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

4 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

4 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

4 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

4 घंटे ago