भारत

मध्य प्रदेश में अब किसानों को 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा

मध्य प्रदेश में अब किसानों को 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। भोपाल में कल आयोजित किसान आभार सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सुविधा राज्य के सभी किसानों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि न्यूनतम मूल्य पर बिजली कनेक्शन देने की शुरुआत तत्काल प्रभाव से मध्य क्षेत्र से की जा रही है।

इन किसानों के लिए बिजली के कनेक्शन स्थाई नहीं हैं। अब पांच रूपये में पक्का कनेक्शन दे देंगे, स्थाई कनेक्शन पांच रूपये में आप तो आवेदन करो मध्य क्षेत्र में तो अभी चालू कर देना है।

राज्य सरकार सोलर पंप के माध्यम से किसानों को बिजली उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने के लिए अगले तीन वर्ष में 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराएगी। सोलर पंप नीति के तहत प्रतिवर्ष 10-10 लाख कनेक्शन दिए जाएंगे। यही नहीं, किसानों द्वारा सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली खरीद कर उन्हें नगद भुगतान किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

8 मिनट ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

20 मिनट ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

23 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

30 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

33 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

36 मिनट ago