अंतर्राष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।

राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार, अर्थव्‍यवस्‍था, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, संस्‍कृति और मीडिया सहित कई क्षेत्रों में समझौतों पर हस्‍ताक्षर होंगे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुतिन के सम्‍मान में भोज का आयोजन करेंगी। यह यात्रा दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्‍व को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा और विशिष्ट रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का अवसर देगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्‍मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्‍च संवाद तंत्र है। अब तक 22 शिखर सम्‍मेलनों का आयोजन बारी-बारी से भारत और रूस में हो चुका है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

4 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

4 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

16 घंटे ago