आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 1 अक्टूबर 2025

बिहार में अंतिम मतदाता सूची जारी होने की खबर को जनसत्ता सहित लगभग सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला ने लिखा है- नई सूची में कुल सात करोड़ 42 लाख मतदाता, अड़सठ लाख छियासठ हजार नाम कटे, 21 लाख से अधिक जुड़े भी।

दैनिक जागरण ने लिखा है- अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की एच-1बी वीजा नीति की सख्ती का असर, भारत में काम बढाएंगी प्रौद्योगिकी कंपनियां। पत्र ने बताया है- कंपनियों की भारत में 2030 तक वैश्विक क्षमता केंद्रों की संख्या बढ़ाकर दो हजार से अधिक करने की योजना।

नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- जंग खत्म हो, बंधक रिहा…. गजा में शांति के लिए ट्रम्प लाए योजना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया स्वागत।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदम्बरम के बयान के 26 नवम्बर 2008 के आतंकी हमलों के बाद अमरीकी दबाव में नहीं की पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई, को राजस्थान पत्रिका और दैनिक भास्कर ने प्रकाशित किया है।

देशबन्धु की सुर्खी है-छोटे कारोबारों को कर्ज नियमों में मिलेगी छूट, रिजर्व बैंक ने नए दिशा-निर्देश जारी किये। ज्वैलरी सेक्टर को भी मिलेगा फायदा। भरपूर मॉनसून के बाद अक्टूबर भी भिगोएगा, हिन्दुस्तान ने

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

5 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

5 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

5 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

6 घंटे ago