आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 9 अक्टूबर 2025

भारत में एक कप चाय से भी सस्ता है एक जीबी डेटा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह बयान पंजाब केसरी और दैनिक जागरण में है। वीर अर्जुन की सुर्खी है- डिजिटल क्षेत्र में भारत की बड़ी तरक्की। देश के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी और दूरसंचार बाजार।

अमर उजाला और हरी भूमि ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का यह बयान प्रकाशित किया है- बेमिसाल अवसरों को समेटे हुए विकास का लॉंचपैड है भारत-ब्रिटेन एफटीए।

दैनिक ट्रिब्यून और अमर उजाला की खबर है- भारत में अमरीका के राजदूत होंगे सर्जियो गोर।

हिन्दुस्तान के अनुसार श्रम और रोजगार मंत्रालय ने श्रमिकों का सामाजिक सुरक्षा खाता खोलने के लिए मसौदा जारी किया, जो ईपीएफ, ईएसआई और पेंशन जैसी सेवाओं से जुड़ा है।

बिहार विधानसभा चुनाव पर जनसत्ता की खबर है- 14 हजार से अधिक मतदाता एक सौ वर्ष से अधिक आयु के।

दैनिक जागरण के कारोबार पन्ने की सुर्खी है- साइबर फ्रॉड से जुड़े नम्बर सरकार के रडार पर, 40 हजार नम्बर प्रतिदिन हो रहे हैं ब्लॉक।

नवभारत टाइम्स और राजस्थान पत्रिका के अनुसार खराब मौसम के कारण बंद वैष्णों देवी की यात्रा कल सुबह फिर से शुरू हुई।

दैनिक भास्कर और देशबन्धु के खेल पन्ने की सुर्खी है- भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीती।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

5 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

5 घंटे ago