आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 10 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री मोदी की 5 देशों की यात्रा, गुजरात के बडोदरा में पुल दुर्घटना, श्रम संगठनों की राष्‍ट्रव्‍यापी हडताल, बिहार में इंडी गठबंधन के नेताओं की रैली और राजस्‍थान में जगुआर विमान की दुर्घटना लगभग सभी अखबारों में सुर्खी बनी है।

नामीबिया में पीएम को सर्वोच्‍च सम्‍मान, वहां की संसद में मोदी ने कहा वैश्विक मामलों में अफ्रीका अहम- नवभारत टाइम्‍स में है। जनसत्ता की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने 17 देशों की संसदों को संबोधित कर बनाया र्कीतिमान।

आतंकवाद के खिलाफ जारी वैश्विक लडाई को मजबूत बनाएंगे भारत और ना‍मीबिया- हरिभूमि में है।

वायु सेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्‍त, दोनों पायलटों की जान गई पर गांव को बचा लिया- अमर उजाला की हेडिंग है।

तीनों सेनाओं को 20 हजार करोड़ के उन्‍नत ड्रोन मिलेंगे, 87 ड्रोन खरीदे जाएंगे, 35 हजार फीट पर 30 घंटे उडान भरने में सक्षम- हिन्‍दुस्‍तान के पहले पन्‍ने पर है।

सीडीएस चौहान ने चेताया- भारत के सुरक्षा हितों के लिए पाक, चीन और बांग्‍लादेश की मिलीभगत खतरनाक, वीर अर्जुन में है।

भारत बंद- जगह-जगह प्रदर्शन और रैलियां, बिहार और बंगाल के अलावा कई राज्‍यों में हड़ताल बेअसर- राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है।

दैनिक भास्‍कर ने बिहार में विपक्ष के आक्रामक प्रदर्शन को सुर्खी दी है- गठबंधन के नेता सड़क पर उतरे, बिहार में वोटर लिस्‍ट पर विपक्ष का हल्‍ला बोल, चक्‍का जाम।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago