आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 16 अक्टूबर 2024

महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव तिथियों की घोषणा आज के सभी समाचार पत्रों की पहली खबर है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- महाराष्‍ट्र, झारखंड में बजा चुनावी बिगुल। एनडीए और इंडिया की साख दांव पर। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- 14 राज्‍यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा। वहीं अमर उजाला ने एग्जिट पोल पर मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के बयान को दिया है कि एग्जिट पोल और फटाफट रूझान पर तय होनी चाहिए जवाबदेही।

मुफ्त सौगातों पर निर्वाचन आयोग से जवाब तलब, दैनिक ट्र्रि‍ब्‍यून में है। पत्र के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त सौगातों के वायदों के खिलाफ एक नई याचिका पर केन्‍द्र और कार्यक्रम निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब।

विश्‍व दूर-संचार मानकीकरण के उद्धाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शब्‍द दैनिक जागरण में है। प्रधानमंत्री ने कहा- कोई भी देश अकेले साइबर खतरे और चुनौतियों से नहीं निपट सकता।

भारत और कनाडा के बीच जारी तनातनी भी अखबारों की सुर्खी बनी है- राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है कूटनीतिक विवाद और गहराया। भारत ने कनाडा के नए आरोपो को सिरे से किया खारिज।

अमरीका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत, दोनों देशों के बीच 32 हजार करोड़ रुपये की डील। दैनिक भास्‍कर के अनुसार भारत को मिलेंगे हंटर किलर ड्रोन, चीन सीमा पर बढेगी देश की युद्धक क्षमता।

हंड्रेड प्रसेंट ईकोफ्रेंडली, ग्रीन, ऑर्गेनिक…. जेसे दावों का आधार बताना होगा कंपनियों को। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- सेंट्रल कंज्‍यूमर प्रोटेक्‍शन अथॉरिटी ने पर्यावरण से जुड़े फर्जी दावों पर लगाम कसने के लिए जारी की गाइड लाइंस।

Editor

Recent Posts

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

2 घंटे ago

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

4 घंटे ago