आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 30 अक्टूबर 2024

धनतेरस पर बाजारों की रौनक सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। अमर उजाला ने पहले पन्‍ने पर दिया है- बिका 35 टन सोना, चांदी की बिक्री में 30 प्रतिशत उछाल। पंजाब केसरी में है- धनतेरस पर सोना 81,400 रूपये तोला, चांदी भी उछली, टूटे सभी रिकॉर्ड।

70 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को पांच लाख का मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य बीमा उपलब्‍ध कराए जाने की खबर सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- 70 प्‍लस बुजुर्गों को पीएम का दिवाली गिफ्ट। हिन्दुस्‍तान लिखता है- अति बुजुर्गों को आयुष्‍मान भव:।

जनसत्‍ता ने अपने पहले पन्‍ने पर वक्‍फ घोटाले से जुडी खबर दी है- दिल्‍ली वक्फ बोर्ड घोटाला, आरोप पत्र द‍ाखिल। अमानतुल्‍ला ने भ्रष्‍टाचार से कमाए धन का शोधन किया।

नवभारत टाइम्‍स ने अपने पहले पन्‍ने पर चौकाने वाली खबर दी है- ग्रेटर नोएडा में ड्रग्‍स लैब पकडी, मेक्सिको से तार। मैथम फेटामाइन बनाने की फैक्‍ट्री ग्रेटर नोएडा के कासना में चल रही थी। जिसे तिहाड जेल के वार्डन और दिल्‍ली के दो व्‍यापरियों समेत पांच लोग चला रहे थे।

विमानों को बम से उडाने की धमकी पर भी सभी अखबारों की नजर है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- सैकडों विमानों को बम से धमकी देने वाले की पहचान, तलाश शुरू। जनसत्‍ता की हेडिंग है सौ से अधिक उडानों को मिली बम की धमकियां।

हिन्दुस्‍तान ने अपने बिजनेस पन्‍ने पर एक अध्‍ययन के हवाले से लिखा है- दुनिया के लगभग 30 फीसदी क्षेत्रों का कार्बन उत्‍सर्जन स्‍तर शून्‍य हुआ, अमरीका और एशिया उतार चढाव के दिखे रूझान। कार्बन उत्‍सर्जन घटाकर ही तापमान को स्थिर रख सकेंगे।

अयोध्‍या दीपोत्‍सव पर दैनिक भास्‍कर की टिप्पणी है- प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद रामलला का पहला दीपोत्‍सव, रोशन हुई अयोध्‍या।

Editor

Recent Posts

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

23 मिनट ago

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत INS तारागिरी को अपने बेड़े में शामिल किया

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…

1 घंटा ago

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…

1 घंटा ago

सरकार ने राज्यों को एलपीजी, अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…

1 घंटा ago

देश के सी-फूड निर्यात में पिछले ग्यारह वर्ष में औसतन सात प्रतिशत की वार्षिक दर से मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की

भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…

4 घंटे ago

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

7 घंटे ago