केरल के वायनाड में भारी बारिश से मची तबाही, झारखंड में रेल हादसा और मनु भाकर सहित सरबजोत सिंह के कांस्य पदक जीतने की खबर आज के अखबारों की बड़ी सुर्खी है। हिंदुस्तान लिखता है- वायनाड में विनाश, 123 जिंदा दफ्न। पहाड़ी इलाके में तीन बार भूस्खलन से चार गांव बहे, कई लापता। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- हावड़ा-मुंबई मेल पहले से बेपटरी मालगाड़ी से टकराई, दो की मौत, कई घायल।
अमर उजाला के शब्द हैं- शाबाश मनु, एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी। राजस्थान पत्रिका लिखता है- मनु से फिर मंगल….. सरबजोत के साथ साधा कांस्य पर निशाना। ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी। वहीं दैनिक ट्रिब्यून ने हरियाणवी अंदाज में लिखा है- म्हारी छोरी डबल धमाल, छोरा लिकडा बडा कमाल। धन्यवाद आकर्षिता।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…