आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 5 दिसंबर 2024

मुम्‍बई में देवेन्‍द्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की ख़बर आज सभी अख़बारों की पहली सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता लिखता है- फडणवीस आज लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, राज्‍यपाल ने महायुति को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। दैनिक भास्‍कर की ख़बर है- सरकार नई, चेहरे वही।

उच्‍च टैरिफ लगाने की ट्रम्‍प की घोषणा से भारत के लिए पैदा होंगे बड़े निर्यात के अवसर, नीति आयोग के सी.ई.ओ. ने कहा- शुल्‍क लगाने से अमरीकी व्‍यापार में आएगी बड़ी गिरावट- अमर उजाला की ख़बर है।

पश्चिमी यू.पी. के युवाओं के लिए नौकरी का मौका, नामी कम्‍पनियां करेंगी चयन, क्षेत्रीय सेवा योजन विभाग करेगा लगभग साठ रोजगार मेलों का आयोजन- राजस्‍थान पत्रिका की यह सुर्खी ध्‍यान आकर्षित कर रही है।

दक्षिण कोरिया पर मंडरा रहा गायब होने का खतरा, जन्‍मदर में भारी गिरावट- हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है। तपिश में आज से आएगी कमी, तीन दिन से अधिकतम तापमान 28 डिग्री के पार- नवभारत टाइम्‍स की ख़बर है। पत्र लिखता है- दिल्‍ली का ए.क्‍यू.आई. एक सौ उन्‍यासी। वहीं, अमर उजाला की ख़बर है- इस बार सर्दियों में नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago