ऑपरेशन सिंदूर- नौ आतंकी ठिकानों पर हमला, भारतीय सेना ने एक्स हैंडल पर लिखा – “न्याय हुआ – जय हिंद” दैनिक जागरण की पहली सुर्खी है। अमर उजाला के शब्द हैं – पहलगाम का बदला। आधी रात को एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकाने किए तबाह।
देश भर में आज होने वाली मॉक ड्र्रिल को प्रमुखता देते हुए नवभारत टाइम्स लिखता है- जंग में जान बचाने वाला अभ्यास आज। दिल्ली के सभी जिलों में पांच-पांच जगह होगी ट्रेनिंग। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- सायरन बजेंगे, लाईटें बंद होंगी और वॉलंटियर्स दिखाएंगे कि ऐसी स्थिति में क्या करें?
वहीं हिन्दुस्तान और जनसत्ता ने लिखा है- भारतीय वायुसेना करेगी, आज और कल पाक सीमा पर बडा युद्धाभ्यास।
पंजाब केसरी के अनुसार – संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बडी पराजय, उकसावे वाली कार्रवाई पर लगी बडी फटकार। इसी खबर पर दैनिक ट्रिब्यून और वीर अर्जुन ने लिखा है- परिषद की बैठक में पाकिस्तान से कडे सवाल।
साल के अंत तक भारत बनेगा चौथी बडी इकोनॉमी- हरि भूमि के पहले पन्ने पर है।
राजस्थान पत्रिका और नवभारत टाइम्स के अनुसार- कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम लागू, सडक हादसे के घायलों का डेढ लाख रुपये तक का इलाज हुआ फ्री।
देशबन्धु के अनुसार 25 मई को खुलेंगे हेमकुण्ड साहिब के कपाट।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…