आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 8 अप्रैल 2025

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने की खबर को सभी अखबारों ने विस्तार से दिया है। हरिभूमि ने इस खबर को सुर्खी दी है- मुद्रा योजना की सफल यात्रा की गाथा- लाभार्थियों से सुने पीएम मोदी ने जीवन बदलाव के अनुभव। पंजाब केसरी लिखता है- मुद्रा योजना से सपने हकीकत में बदले। सबसे ज्यादा लोन महिलाओं ने लिए, सत्तर प्रतिशत से अधिक लाभार्थी महिलाएं। वीर अर्जुन ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से सुर्खी दी है- महिलाएं जल्द चुका देती हैं कर्ज।

दैनिक ट्रिब्यून ने भारतीय शेयर बाज़ार में तीन दिन की गिरावट के बाद आए उछाल को सुर्खी दी हैं- बाज़ार में लौटी रोनक। राजस्थान पत्रिका लिखता है- बिकवाली की सुनामी से सुधरा बाज़ार। ट्रंप की नरमी और ब्याज में कटौती के संकेत से शेयर बाज़ार ने ली करवट।

राष्ट्रीय सहारा की खबर हैं- देशभर के विश्वविद्यालय व कॉलेजों के गुरूजन पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन करेंगे। गुरूजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के आधार पर वे अपना नामांकन कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

1 घंटा ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

3 घंटे ago