केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव सप्ताह 2025 के अवसर पर मानेसर में ‘नमो वन’ की आधारशिला रखी

इस महीने 2 से 8 अक्टूबर, 2025 तक वन्यजीव सप्ताह समारोह के अंतर्गत, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ आज मानेसर में ‘नमो वन’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। स्कूली छात्र, वन विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य हितधारक सहित वन एवं वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में भारत की जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य देश के वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है, जिससे पूरे देश में प्रत्येक नागरिक इससे अवगत हो सकें।

वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता के प्रसार के लिए हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष यह सेवा पर्व विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो प्रकृति के प्रति सेवा और दायित्व की व्यापक भावना प्रदर्शित करता है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

5 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

16 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

16 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

18 घंटे ago