अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में भूमिका के लिए चीन की तीन कंपनियों के खिलाफ की प्रतिबंधों की घोषणा

अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में भूमिका के लिए चीन की तीन कंपनी और एक नागरिक तथा पाकिस्तान की एक कंपनी के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने आज घोषणा की कि प्रतिबंधों का लक्ष्य बीजिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमेशन फॉर मशीन बिल्डिंग इंडस्ट्री है जिसने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विकास परिसर को शाहीन-3 और अबाबील मिसाइलों में इस्तेमाल होने वाले बड़े रॉकेट मोटार्स सहित परीक्षण के लिए उपकरण हासिल करने में मदद की। यह प्रतिबंध 2005 के कार्यकारी आदेश पर आधारित हैं जो सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए बनाया गया था।

चीनी कंपनियों हुबेई हुआचांगडा इंटेलिजेंट इक्विपमेंट, यूनिवर्सल एंटरप्राइज लिमिटेड और शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को भी पाकिस्तान के इनोवेटिव इक्विपमेंट में उपकरण और प्रौद्योगिकी स्थानांतरित करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। चूंकि पाकिस्तान मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का हिस्सा नहीं है इसलिए इन कदमों को मिसाइल प्रौद्योगिकी प्रसार पर अंकुश लगाने के अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा जाता है।

एमटीसीआर भारत सहित 35 सदस्यों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है जो परमाणु हथियारों की वितरण प्रणाली को सीमित करके उनके प्रसार को रोकने के लिए काम करता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

12 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

12 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

12 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

12 घंटे ago