अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार किया जा रहा है

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार कर रहे हैं। ट्रुथ सोशल पोस्ट में डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे अपने सैन्य अभियानों के लक्ष्य को प्राप्त करने के बहुत करीब हैं।

इस सप्ताह, ईरान के महत्वपूर्ण गैस क्षेत्र पर इस्राएल के हमले के बाद, ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी संयंत्र को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

इस महत्वपूर्ण गैस क्षेत्र पर हमले से गैस और तेल की कीमतें बढ़ गईं और डॉनल्ड ट्रम्प को सैन्य कार्रवाई कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रम्प ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि इस्राएल ईरान के गैस क्षेत्र पर आगे कोई हमला नहीं करेगा।

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डॉनल्ड ट्रम्‍प के अनुरोध पर ईरान की अधिकांश बिजली की ज़रूरतें पूरी करने वाले गैस क्षेत्र पर हमले बंद करने की घोषणा की है।

अमरीका ने 30 दिनों के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की भी घोषणा की है। अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्‍य पहले से उपलब्ध तेल आपूर्ति को जारी करके वैश्विक बाजारों को स्थिर करना है।

इस बीच, दक्षिण कोरिया होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए तैयार हो गया है। वैश्विक तेल और गैस की करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्‍ते होती है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह खाड़ी में किए गए ईरान के हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की निंदा के यूरोपीय देशों और जापान सहित सात देशों के संयुक्त बयान का समर्थन करेगा।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

16 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

2 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

7 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

7 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

9 घंटे ago