चुनाव

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल शाम समाप्‍त हो जाएगा; 5 फरवरी को होगा मतदान, वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल शाम समाप्‍त हो जाएगा। राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को पक्ष में करने के प्रयास तेज कर दिये हैं। 70 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए बुधवार पांच फरवरी को मतदान होगा, वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

सभी दलों के नेता अपने उम्‍मीदवारों के पक्ष में रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दोपहर आर. के. पुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदर बाजार में कल एक रेली को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि देश में घृणा और हिंसा तथा प्रेम और भाई-चारे की विचार धाराओं के बीच संघर्ष है।

वहीं, आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने भी कई रैलियों को संबोधित किया। उन्‍होंने अपनी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्‍ली के स्‍कूलों, अस्‍पतालों और जन सेवाओं में सुधार किए जाने का उल्‍लेख किया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

5 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

5 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

5 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

5 घंटे ago