अंतर्राष्ट्रीय

भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग की पाँचवीं बैठक आज नई दिल्ली में हुई

भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एम एंड एमटीसी) के सैन्य सहयोग पर कार्य समूह की 5वीं बैठक 28-29 अक्टूबर, 2025 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ निदेशालय के मुख्य संचालन के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डाइलेव्स्की इगोर निकोलायेविच ने की।

दोनों पक्षों के बीच चल रहे रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा में ध्यान केंद्रित किया गया और मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग तंत्र के दायरे में नई पहलों पर विचार किया गया।

कार्य समूह की बैठक रूस के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग के मुख्य निदेशालय के बीच नियमित बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित एक मंच है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

60 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

1 घंटा ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

1 घंटा ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

13 घंटे ago